Rajasthan: अजमेर सहित देशभर में आज पिछले 10 दिनों से घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं को आज अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने अजमेर शहर के आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से बनाए गए अस्थाई कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
अजमेर सहित देशभर में आज पिछले 10 दिनों से घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं को आज अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने अजमेर शहर के आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से बनाए गए अस्थाई कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
आजाद पार्क स्थित कुंड में सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। शहर के हजारों घरों व पंडालों में स्थित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी और विघ्नहर्ता गजानंद के कानों ने अपनी मनोकामना भी कही।
गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गणेश जी की पूजा करने के बाद आज उनको नम आंखों से विदाई दी गई और अगले बरस जल्दी आने की गजानन जी से कामना की गई। वहीं गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले गणेश उत्सव का आज अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी आजाद पार्क मे पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।