फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: उधारी के रुपये मांगने पर स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने कैफे संचालक से की मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट

Sat, 03 Aug 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर के क्रिश्चयन गंज थाना क्षेत्र में एक टी कैफे संचालक को बदमाशों  के द्वारा उधारी के रुपए मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीड़ित कैफे संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि वह अपने कैफे में बैठा था तभी रात के समय स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने उन पर फिल्मी स्टाइल में हमला बोल दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। वहीं मारपीट की घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल शर्मा ने क्रिश्चयन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि वह आनासागर सर्कुलर रोड स्थित करणी विहार में टी जंक्शन नाम से कैफे चलाता है। वह अपने कैफे पर बैठा था तभी एक काल रंग की स्कॉर्पियो जिसके न. RJ 01 UP 0017 में पांच छः लड़के आये, जिनमें दो लड़कों को मैं जानता हूं, जिसके नाम शुभम चौधरी व करण कुमावत है तथा अन्य तीन चार लड़के जिन्हें मैं नहीं जानता।

विज्ञापन


शुभम चौधरी मेरे कैफे पर आता जाता रहता था। तब यह मुझ से एक लाख रूपये लेकर गया था, लेकिन इसके द्वारा मुझे मेरे रूपये नहीं लौटाये गये तो मैंने इनके रिश्तेदार बहनोई को बोला कि आपका साला शुभम मेरे रूपये नहीं दे रहा है तथा करण कुमावत से भी मैं कैफे की उधारी मांगता हूं तो मैंने इसके जानकारों को बोला कि मेरी उधारी चुका दो। तभी से यह शुभम चौधरी व करण कुमावत मुझसे रंजिश पाले हुए है।

कल रात्रि 11 बजे के आस पास शुभम, करण व तीन चार अन्य लड़के जिनके हाथ में डंडे सरिया थी आये और आते ही मेरे साथ व मेरे कर्मचारी सिद्वार्थ जैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शुभम ने मेरे साथ लात घूंसों से मारपीट की तथा कुर्सी उठाकर मेरे ऊपर मारी तथा सफेद शर्ट पहने लड़के ने सिर पर डंडा मारा, जिससे मेरे ललाट पर चोट लगी और खून बहने लग गया। इसके साथ ही करण कुमावत व अन्य लड़कों ने लात घूंसों से मेरे साथ मारपीट की। मेरे कैफे पर बैठे कस्टमरों ने बीच बचाव कर मुझे बचाया अन्यथा ये लोग मुझे जान से मार देते या गंभीर चोट पहुंचा सकते थे। राहुल ने बताया कि यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। फिलहाल क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 115 (2), 126 (2), 189(2), 324(2), 331 (6) बीएनएस मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें