फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन, जानें शेड्यूल

Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Train News: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। खबर में जानें क्या है गाड़ी का शेड्यूल...।
 
विज्ञापन
मदार से दरभंगा के बीच चलेगी साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19623, मदार (अजमेर)-दरभंगा साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.25 से मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21.25 बजे रवाना होगी। फिर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे प्रस्थान कर रविवार को 00.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Actor Veer Sharma Death: बेटों के शव देख सुध खो बैठी एक्ट्रेस मां, बोली- दोनों अभी उठकर करेंगे पढ़ाई और मस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19624, दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.25 से दरभंगा से प्रत्येक रविवार को 04.15 बजे रवाना होगी। फिर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 10.25 बजे आगमन व 10.35 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे मदार पहुंचेगी।
 
यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डूंगरपुर में युवक की मौत की अफवाह से तनाव, पुलिस की गाड़ी पर पथराव; दोवड़ा छावनी में तब्दील

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें