फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: दिनदहाड़े घर में घुसकर विमंदित विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Thu, 22 May 2025 09:21 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पीसांगन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर विमंदित विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के समय पीड़ित का पति खेत में काम करने गया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में बीती 18 मई को दिनदहाड़े घर में घुसकर विमंदित विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 मई को पीड़ित के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 18 मई को सवेरे 5 बजे वह खेत पर गया था। दोपहर 12 बजे जब वह पुनः घर लौटा तब उसकी पत्नी रो रही थी। अपनी विमंदित पत्नी से इशारों में रोने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। 

ये भी पढ़ें: PM Modi in Rajasthan: वीर भूमि बीकानेर से आज पीएम भरेंगे हुंकार, राष्ट्र रक्षा, चेतावनी और विकास पर होगी बात
विज्ञापन


थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पीड़ित पति की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर उसके बयान के लिए विशेष शिक्षक की नियुक्ति की और बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुए तकनीकी सहयोग से घटनास्थल पर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया और सघन अनुसंधान के आधार पर अज्ञात आरोपी की तस्दीक की। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को उसके घर से डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें दांतड़ा निवासी 37 वर्षीय आरोपी रंजीत उर्फ रणजीत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। घटना के महज 48 घंटे में आरोपी को अंजाम तक पहुंचाने वाली टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हेड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया, कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, महेंद्र कुमावत, राजेंद्र थांकण, सुखाराम व प्रीति वैष्णव शामिल थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें