अजमेर में शिक्षिका सुमन देवी ने फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश के जरिए खुद को हनुमानगढ़ के विद्यालय में कार्यमुक्त कराया। जांच में आदेश फर्जी मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।
अजमेर के गंज थाने में सरकारी महिला शिक्षिका के खिलाफ फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश के जरिए खुद को कार्यमुक्त कराने का मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका ने अजमेर के विद्यालय से हनुमानगढ़ जिले के एक विद्यालय में खुद को कार्यमुक्त करवा लिया था। जांच में आदेश फर्जी पाए जाने के बाद प्रशासन ने तीन दिन पहले शिक्षिका को निलंबित कर दिया। अजयसर विद्यालय के प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदेश में लिखा था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने वाली है। ऐसे में शैक्षणिक कार्य व्यवस्था के लिए शिक्षिका को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी बेरवाल, भादरा (हनुमानगढ़) में लगाया जाता है। साथ ही कार्मिक को ऑफलाइन कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। प्रधानाचार्य ने आदेश को सही मानते हुए 19 अगस्त को ही विद्यालय समय समाप्त होने के बाद शिक्षिका को ऑफलाइन कार्यमुक्त कर दिया।
पढे़ं: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल