फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: टाटा पावर बिजली कंपनी पर मनमानी कार्रवाई करने का आरोप, अदालत ने 7/11 IPC की अर्जी खारिज की

Sat, 11 Oct 2025 03:35 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर में टाटा पावर पर अवैध कार्रवाई का आरोप लगाने वाले अब्दुल लईक को अदालत से राहत मिली। न्यायालय ने कंपनी की 7/11 आईपीसी के तहत दायर अर्जी खारिज की। फैसले से कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
टाटा पावर पर अवैध कार्रवाई का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के अंदरकोट क्षेत्र निवासी अब्दुल लईक ने टाटा पावर बिजली कंपनी पर अवैध कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, अजमेर नगर पश्चिम के समक्ष मामला दर्ज कराया। परिवादी का कहना था कि कंपनी ने बिजली चोरी के नाम पर बिना किसी ठोस आधार के कार्रवाई की, जो पूरी तरह मनमानी है।

विज्ञापन

 
फूल बावड़ी की रोशनी पर हुआ विवाद
वाद में बताया गया कि फूल बावड़ी, जो दरगाह ख्वाजा साहब परिसर के पास स्थित है, वहां आने वाले फूलों को ठंडा रखने की व्यवस्था की जाती है। इस बावड़ी में जो विद्युत रोशनी है, वह नगर निगम द्वारा वर्षों पहले स्थापित लाइन से संचालित होती है। इसके बावजूद टाटा पावर की टीम ने इस कनेक्शन को अवैध बताते हुए अब्दुल लईक पर बिजली चोरी का आरोप लगा दिया।
 
अदालत ने टाटा पावर की अर्जी को खारिज किया
सुनवाई के दौरान टाटा पावर की ओर से अधिवक्ता ने आईपीसी की धारा 7/11 के तहत अर्जी पेश की, लेकिन न्यायालय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस स्तर पर ऐसी अर्जी का कोई औचित्य नहीं बनता और मामले की प्रकृति को देखते हुए यह उचित समय नहीं है। इस फैसले के साथ परिवादी को अस्थायी राहत मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalore News: हथौड़े से की पत्नी की हत्या, फिर खुद के साथ जो किया वह देख चीख पड़ा बेटा, सांचौर में खौफनाक घटना
 
परिवादी ने अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए
अब्दुल लईक ने आरोप लगाया कि टाटा पावर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उपभोक्ताओं को डराकर और दबाव बनाकर उनसे धन वसूला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

 
स्थानीय निवासियों ने ली राहत की सांस
अदालत के इस आदेश को लेकर अंदरकोट क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि टाटा पावर की मनमानी कार्रवाई से उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं और यह फैसला उनके लिए न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़ें- Crime: करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार; गंभीर हालत में डीआईसीयू में भर्ती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें