फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: केकड़ी के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, महिला और नवविवाहित मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर

Wed, 18 Nov 2026 07:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर SSR-2027 के तहत विशेष शिविर लगाए गए। इनमें महिला, नवविवाहित महिला और युवा मतदाताओं के पंजीकरण के साथ मतदाता सूची में संशोधन किया गया। कॉलेज में 30 विद्यार्थियों के फॉर्म-6 भरवाए गए।

 

विज्ञापन
केकड़ी राजकीय महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) के तहत बुधवार को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र (105) के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष क्लस्टर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में महिला एवं नवविवाहित महिला मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

पंजीकरण और संशोधन के फॉर्म भरवाए

विज्ञापन

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई के निर्देशन में आयोजित शिविरों में 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं और नवविवाहित महिलाओं के नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। वहीं, मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के आवेदन प्राप्त किए गए।

पढ़ें: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

कॉलेज विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन

शिविरों के तहत राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वाचन कार्यालय की टीम ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एसडीएम सुरेश कुमार बलाई, तहसीलदार सत्यनारायण लौहार, स्वीप प्रभारी जयकांत शर्मा तथा टीम सदस्य सत्यनारायण शर्मा एवं जितेश माली ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 30 विद्यार्थियों के फॉर्म-6 भरवाए गए, जबकि अन्य विद्यार्थियों को भी आवेदन फॉर्म वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनी, ईएलसी प्रभारी प्रवीण वर्मा, सहायक प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव, ज्योति मीणा एवं महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार बलाई ने विद्यार्थियों से अभियान में अधिकाधिक सहभागिता निभाने और पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की। अभियान में 322 बीएलओ और 35 सुपरवाइजर के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सहयोग किया। स्वीप टीम के सत्यनारायण शर्मा, जितेश, रमेश, सुमन, गोपाल धाकड़, आशुतोष एवं अनुज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और पात्र महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें