फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शक्ति सिंह राठौड़ ने संभाला संभागीय आयुक्त पद का कार्यभार, जनकल्याण योजनाओं को दी प्राथमिकता

Thu, 26 Jun 2025 06:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राठौड़ ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और पारदर्शिता के साथ उनका लाभ आमजन तक पहुंचाना रहेगा। उन्होंने नियमित फील्ड विजिट और समीक्षा की बात कही।
विज्ञापन
शक्ति सिंह राठौड़ ने संभागीय आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के नवनियुक्त संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित वकीलों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शक्ति सिंह राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और उनका लाभ आमजन तक सीधे और सरल तरीके से पहुंचाना रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए वे क्षेत्रीय स्तर पर नियमित फील्ड विजिट और समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस दोहरी जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें- कटनी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संभागीय आयुक्त ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में स्वावलंबन शिविरों का प्रभावी संचालन भी शामिल रहेगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविरों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग कर उनके क्रियान्वयन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बरसात के मौसम की शुरुआत को देखते हुए शक्ति सिंह राठौड़ ने जलभराव वाले क्षेत्रों और छोटे-बड़े जलाशयों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुख्ता तैयारी की जाएगी, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
विज्ञापन


राठौड़ ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य एक निष्पक्ष, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देना है, जो आमजन के विश्वास पर खरा उतरे। वे जनसुनवाई और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज व प्रभावी बनाएंगे। नागरिकों के साथ संवाद और सहभागिता बढ़ाकर प्रशासन को जनोन्मुखी बनाया जाएगा। नए संभागीय आयुक्त के रूप में शक्ति सिंह राठौड़ की नियुक्ति से प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें