रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ छठ को लेकर इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के आदेश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव व विवेकानंद शर्मा के निर्देशन में मंडल के विभिन्न खण्डों अजमेर -आबूरोड-पालनपुर एवं अजमेर-उदयपुर-डूंगरपुर खण्डों पर संचालित होने वाली विभिन्न ट्रेनों, स्टेशनों और आरक्षित कोचों में सघन टिकट चेकिंग की गई।
2788 मामलों से कुल 15 लाख की वसूली
इसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक कराए सामान ले जाना, धूम्रपान और गंदगी फैलाने के कुल 2788 मामलों से कुल 15,50,000/ रुपये की टिकट चेकिंग आय अर्जित की गई। यह मंडल की एक दिन में अर्जित की गई अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है। नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले यात्रियों से किराया व जुर्माना वसूला किया गया।