फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आरपीएससी ने जारी की परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि, जनवरी से जुलाई तक विभिन्न परीक्षाएं

Tue, 07 Oct 2025 05:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने कृषि प्राध्यापक परीक्षा 31 मई से 16 जून 2026 तक और जेएलओ परीक्षा 26-27 जुलाई 2026 को प्रस्तावित की है। दोनों परीक्षाओं में कुल 13 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा।
विज्ञापन
आरपीएससी ने जारी की परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को दो परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी की गई। प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत होने वाली प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के साथ किया जाएगा। वहीं, कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) की परीक्षा तिथि 26 जुलाई 2026 (रविवार) और 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 500 पदों के लिए 5 हजार से अधिक तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) प्रतियोगी परीक्षा 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) के 12 पदों के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

उपरोक्त परीक्षाओं के अतिरिक्त आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई माह तक आयोजित होने वाली 10 अन्य भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी पूर्व में ही जारी की जा चुकी हैं। इस अनुसार आयोग द्वारा 7 माह के दौरान 13 हजार से अधिक विभिन्न पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों हेतु परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: दौसा के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही उजागर, फायर सिलेंडर खाली; पानी की सप्लाई बंद

जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं
डिप्टी कमांडेंट (होम गार्ड्स) भर्ती 2025 और व्याख्याता (आयुर्वेद विभाग) भर्ती 2025 की परीक्षाएं 11 जनवरी 2026 को शुरू होंगी। व्याख्याता (आयुर्वेद विभाग) की परीक्षा 15 जनवरी 2026 तक चलेगी।

फरवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं
कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती 2025 और सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती 2025 की परीक्षाएं 1 फरवरी 2026 को निर्धारित हैं।

मार्च 2026 में होने वाली परीक्षाएं
सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 (मुख्य) 15 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।

अप्रैल 2026 में होने वाली परीक्षाएं
उपनिरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 की तिथि 5 अप्रैल 2026 है। पशु चिकित्सा अधिकारी 2025 और सहायक कृषि अभियंता-2025 की परीक्षाएं 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित हैं।

मई-जून 2026 में होने वाली परीक्षाएं
स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) 2025 और प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 दोनों परीक्षाएं 31 मई 2026 को शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेंगी।
विज्ञापन


जुलाई 2026 में होने वाली परीक्षाएं
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 26 जुलाई 2026 (रविवार) और 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कारोबारी को जिम में घुसकर गोली मारी, हत्या के बाद फैली दहशत, रोहित गोदारा गैंग से मिली थी धमकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें