फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: मॉडल उत्तरकुंजी जारी, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 जुलाई; 5 नई भर्तियों की अनुशंसित तारीख भी घोषित

Tue, 22 Jul 2025 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC News: आरपीएससी ने प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत ग्रुप डी के विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। इनपर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई है। वहीं, पांच नई भर्तियों की प्रस्तावित तिथि भी घोषित की गई है।
विज्ञापन
आरपीएससी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन व पारदर्शिता के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आयोग ने प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत ग्रुप डी के विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। साथ ही इन पर आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 29 और 30 जुलाई 2025 को अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं मंगलवार को आयोग ने पांच नई भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं, जिनके तहत कुल 12,121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

 
आपत्तियों के लिए 25 जुलाई तक का समय
प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत जनरल स्टडीज, कोच-हॉकी, फुटबॉल, रेसलिंग तथा खो-खो विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विषयों की परीक्षा चार जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: अर्धनग्न होकर युवाओं ने किया उग्र प्रदर्शन, हटाए गए 5000 बेरोजगारों की बहाली की उठाई मांग
विज्ञापन

 
यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह 23 से 25 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
 
आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया और नियम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों को मान्य नहीं माना जाएगा। आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न के क्रम के अनुसार ही उत्तर प्रविष्ट करना होगा। इसके अलावा आपत्ति प्रमाणिक पुस्तकों या मान्य शैक्षणिक स्रोतों के प्रमाण सहित ही स्वीकार की जाएगी। यदि कोई प्रमाण नहीं दिया गया तो आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
 
यह भी निर्देश दिया गया है कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति यदि आपत्ति दर्ज करता है, तो वह अमान्य मानी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां समय रहते दर्ज कराएं। लिंक 25 जुलाई की रात 12 बजे के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।
 
तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज कराने के दौरान तकनीकी कठिनाई आती है, तो वह ईमेल द्वारा recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा 9352323625 और 7340557555 नंबरों पर फोन सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।
 
29 व 30 जुलाई को होंगी तीन प्रमुख परीक्षाएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने यह भी घोषणा की है कि 29 व 30 जुलाई 2025 को अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
 
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
29 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर परीक्षा-2024, दोपहर तीन से 5.30 बजे तक ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2024। 30 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट आईटीआई परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
 
परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए मूल दस्तावेज अनिवार्य
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। यदि आधार कार्ड की फोटो अस्पष्ट या पुरानी है, तो मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी मान्य होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रवेश पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रवेश-पत्र के साथ संलग्न आवश्यक दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें और पालन करें।
 
‘दलालों और मीडिएटर से दूर रहें अभ्यर्थी’
आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को आगाह किया है कि वे किसी भी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 या 2635255 पर तत्काल दें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों या धोखाधड़ी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: टीकाराम जूली ने पीएम को लिखा पत्र, कहा- RTI को कमजोर किया जा रहा, अफसर-कर्मचारी उड़ा रहे धज्जियां
 
आरपीएससी ने जारी की पांच नई भर्तियों की प्रस्तावित तिथियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां भी जारी कर दी हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 12,121 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल से जुलाई 2026 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

 
प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है

  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग– 1015 पदों पर परीक्षा: 5 अप्रैल 2026
  • पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग)– 1100 पद, परीक्षा: 19 अप्रैल 2026
  • सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग)– 281 पद, परीक्षा: 19 अप्रैल 2026
  • प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग)– 3225 पद, परीक्षा: 31 मई से 16 जून 2026
  • वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग)– 6500 पद, परीक्षा: 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026

 
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां भी घोषित
आयोग ने इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां भी निर्धारित कर दी हैं।

  • सहायक कृषि अभियंता के लिए: 28 जुलाई से 26 अगस्त 2025
  • पशु चिकित्सा अधिकारी: 5 अगस्त से 3 सितंबर 2025
  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर: 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025
  • प्राध्यापक एवं कोच: 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025
  • वरिष्ठ अध्यापक: 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें