राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2023 के तहत ऐच्छिक विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर एवं ऐच्छिक विषय स्कल्पचर (मूर्तिकला) की परीक्षा का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर दिनांक 17 मार्च 2024 को होगा। परीक्षा प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक (प्रश्न पत्र प्रथम) एवं दोपहर 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक (प्रश्न पत्र द्वितीय) होगी।
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता में बताया कि परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर 14 मार्च 2024 को अपलोड किए गए। इस अनुसार अभ्यर्थी यथा शीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।
एक घंटे पहले पहुंचना होगा
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा।