RPSC विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा पुनर्गणना का अवसर।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा-2024 में असफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने का अवसर प्रदान किया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार यह परीक्षा राजस्थान सरकार के विधि और विधिक कार्य विभाग में नियुक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।
विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 14 जुलाई 2024 को हुआ था। इसके बाद अभ्यर्थियों की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची 11 दिसंबर 2024 को जारी की गई। पात्र अभ्यर्थियों की जांच के पश्चात साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम 17 फरवरी 2025 को घोषित किया गया। वहीं, शेष असफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक 18 मार्च 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए।
ये भी पढ़ें- 'कोटा की धरती में कदम रखा तो काट लेंगे जीभ', राजपूत समाज ने सपा सांसद रामजीलाल को दी चेतावनी
पुनर्गणना के लिए आवेदन प्रक्रिया
नियमानुसार, असफल अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए 4 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2025 (रात्रि 12:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर 'एग्जाम डैशबोर्ड' के अंतर्गत दिए गए इंस्ट्रक्शंस/लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन क्रमांक, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की हालत नाजुक, पूजा के समय लगी थी आग, 90 प्रतिशत झुलसीं
शुल्क और अन्य शर्तें
प्रत्येक प्रश्न पत्र की पुनर्गणना के लिए ₹25/- प्रति प्रश्न पत्र की दर से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। ऑफलाइन आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजस्थान विधिक राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1981 के नियम 25(1) के अनुसार केवल प्राप्तांकों की पुनर्गणना की जा सकती है, लेकिन उत्तर पुस्तिका का पुनः परीक्षण संभव नहीं होगा। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने प्राप्तांक की पुष्टि करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर पुनर्गणना का लाभ उठा सकते हैं।