RPSC Update: आरपीएससी ने निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) भर्ती-2025 की परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। विज्ञापन 8 दिसंबर 2025 को जारी हुआ, जबकि ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 तक होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग) भर्ती-2025 के लिए परीक्षा तिथि प्रस्तावित कर दी है। आयोग के अनुसार निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 पदों और निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद के लिए परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन जारी, ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा तय
आयोग सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती का विज्ञापन 8 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और इसके अंतर्गत 14 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में आयोग की प्रणाली के माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।