फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: RPSC ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के नौ पदों पर निकाली वैकेंसी, कल से शुरू होंगे आवेदन

Mon, 14 Apr 2025 10:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: RPSC ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के नौ पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कल से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
RPSC ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक पद पर निकाली वैकेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के कुल नौ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 14 मई 2025 रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे और किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 
पात्रता और जानकारी
इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, आवेदन शुल्क, वेतनमान और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: SC ने पक्षकार नहीं बनने दिया तो राजस्थान सरकार जनता तक जाकर बताएगी कानून के फायदे, कानून मंत्री ने कहा
विज्ञापन

 
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। फिर वहां सिटिजन एप (G2C) के अंतर्गत उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल को चुनकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
 
OTR के लिए निम्नलिखित विवरण और दस्तावेज
ओटीआर के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, माध्यमिक/समकक्ष परीक्षा की जानकारी, आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की जानकारी व उसकी स्कैन कॉपी आदि दस्तावेज लगाने होंगे। OTR सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उसी पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकेगा। ध्यान दें, एक बार OTR प्रोफाइल बन जाने के बाद उसमें किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu: तीन युवतियों सहित 13 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
 
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। RPSC की यह भर्ती न केवल एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का मौका है, बल्कि यह ऊर्जा विभाग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर भी देती है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें