फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: दरगाह थाना पुलिस ने पर्स से सोने की चेन चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, 2.5 लाख थी कीमत

Sun, 13 Apr 2025 10:15 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि 12 अप्रैल को उत्तराखंड निवासी जावेद अली अपनी पत्नी के साथ दरगाह शरीफ अजमेर में जियारत के लिए आया था। इस दौरान उनकी पत्नी के पर्स से चेन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह शरीफ क्षेत्र में जियारत करने आए दंपती के पर्स से सोने की चेन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 25-30 ग्राम वजनी करीब 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन बरामद की है। यह कार्रवाई अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन


शहर में बढ़ती नकबजनी, चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, वृताधिकारी लक्ष्मणराम और दरगाह थाना अधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात
विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि घटना 12 अप्रैल को उत्तराखंड निवासी जावेद अली अपनी पत्नी के साथ दरगाह शरीफ अजमेर में जियारत के लिए आया था। दर्शन के बाद ढाई दिन का झोपड़ा से लौटते समय निजाम गेट के बाहर उसकी पत्नी के पर्स से एक छोटा पर्स किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया गया, जिसमें 25-30 ग्राम वजनी सोने की चेन रखी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बीकानेर में दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, जानिए क्या है इसकी खासियत?

थानाधिकारी ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। साइबर तकनीक की सहायता से संदिग्ध की पहचान की गई और उसे दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी रहीमुद्दीन अंसारी पुत्र समीम अहमद, निवासी हैदर बाबा मस्जिद के पास, कस्बा लार, थाना लार, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। 

ये वीडियो भी देखें... 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें