फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: RPSC ने सहायक आचार्य परीक्षा-2023 के परिणाम किए घोषित, 1217 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित

Thu, 27 Mar 2025 11:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने सहायक आचार्य (भूगोल) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। 1217 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
सहायक आचार्य (ज्योग्राफी) परीक्षा-2023 के परिणाम घोषित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (भूगोल) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षा में 1217 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

 
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक आचार्य (भूगोल) परीक्षा के अंतर्गत प्रश्न-पत्र प्रथम और द्वितीय का आयोजन 18 मई 2024 को किया गया था, जबकि प्रश्न-पत्र तृतीय का आयोजन 7 जनवरी 2024 को हुआ था। परीक्षा का विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
विज्ञापन

 
साक्षात्कार के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसे पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में तैयार करना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे– शैक्षणिक योग्यता, प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) और अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि परिणाम जारी होने के 15 दिन के भीतर निर्धारित की गई है।

पात्रता जांच और साक्षात्कार प्रक्रिया
साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पहले अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच की जाएगी। यह जांच विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों के आधार पर होगी। केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। साक्षात्कार की तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

अभ्यर्थियों के लिए सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को नज़रअंदाज न करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अधिसूचनाओं पर भरोसा करें।

ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें