फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आरपीएससी में शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक संपन्न, 12,193 पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा

Sat, 27 Sep 2025 12:52 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: बैठक में नियमित डीपीसी के अंतर्गत 11,959 अधिकारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इनमें सबसे अधिक उप प्राचार्य के पद शामिल हैं। चयन वर्ष 2023-24 के लिए 8,167 और 2024-25 के लिए 3,719 उप प्राचार्यों की पदोन्नति की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन
आरपीएससी में शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। आयोग कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता आयोग सदस्य प्रोफेसर अय्यूब खान ने की। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों में कुल 12,193 पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा की गई।

विज्ञापन

 
नियमित डीपीसी में 11,959 पदों पर पदोन्नति
बैठक में नियमित डीपीसी के अंतर्गत 11,959 अधिकारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इनमें सबसे अधिक उप प्राचार्य के पद शामिल हैं। चयन वर्ष 2023-24 के लिए 8,167 और 2024-25 के लिए 3,719 उप प्राचार्यों की पदोन्नति की अनुशंसा की गई।
 
इसके साथ ही उच्च प्रशासनिक पदों पर भी पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार किया गया। इनमें उपनिदेशक के 53, संयुक्त निदेशक के 18 और अतिरिक्त निदेशक के 2 पदों पर चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पदोन्नति की अनुशंसा प्रदान की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जोधपुर जेल शिफ्ट किए गए सोनम वांगचुक, लेह में किया गया था गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था सख्त
 
रिव्यू डीपीसी में 234 पदों की अनुशंसा
रिव्यू डीपीसी के अंतर्गत 234 पदों पर पदोन्नति के प्रकरणों पर चर्चा की गई। इनमें सर्वाधिक प्राध्यापक (इतिहास) के 52, प्राध्यापक (हिंदी) के 44 और प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) के 37 पद शामिल हैं। इसके अलावा रसायन के 15, अंग्रेजी के 14, भूगोल के 9, संस्कृत के 9, गणित के 7, जीव विज्ञान के 6, भौतिकी के 4, समाजशास्त्र के 3, वाणिज्य के 3 और उर्दू के 2 पदों पर भी पदोन्नति की अनुशंसा की गई। इसके अतिरिक्त उप जिला शिक्षा अधिकारी से प्रधानाचार्य के 1 पद, प्रधानाचार्य के 1 पद, प्राध्यापक के 14 पद और प्रधानाचार्य के 12 छाया पदों पर भी पदोन्नति की अनुशंसा दी गई।
विज्ञापन

 
इस अहम बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) मनीष गोयल, कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि सिराज अली जैदी और जिला शिक्षा अधिकारी सोनिया शर्मा सहित शिक्षा विभाग और कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पाकिस्तानी जासूस 'खान' ने उगले तीन हैंडलरों के नाम, सीमा से सटी इन जगहों पर रखता था नजर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें