फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Interview Dates: इंतजार खत्म, आरपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां करी घोषित, देखें...

Thu, 11 Sep 2025 05:08 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC Assistant Professor Interview 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लंबे इंतजार के बाद सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2018 और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थियों को अब तय कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज़ों के साथ तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
आरपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां करी घोषित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Assistant Professor Interview 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2018 और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के तहत होने वाले साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। आपको सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं कि कब कौन सा साक्षात्कार आयोजित होगा। नीचे तिथियां बताई गईं हैं। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल पहचान पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।दस्तावेज़ पूरे न होने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। साक्षात्कार पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  Udaipur News: आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, तीन साल के मासूम का होंठ नोंचा, एक किमी के दायरे में चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से डाउनलोड करके भरना होगा
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2018 के वे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक विस्तृत आवेदन-पत्र प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें यह आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके भरना होगा। आवेदन-पत्र के साथ सभी दस्तावेजों की दो प्रतियां भी साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी।

1. सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2018
पहले चरण के साक्षात्कार 6 से 16 अक्टूबर, 2025 तक होंगे।

2. सहायक आचार्य (सुपर स्पेशलिटी) भर्ती-2021
नेफ्रोलॉजी : 24 सितम्बर, 2025

3. क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी : 24 सितम्बर, 2025
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी : 25 सितम्बर, 2025

ये भी पढ़ें- Politics: राजस्थान में जासूसी विपक्ष की 'प्रेमिका', सत्ता मिलते ही सब भूले, कब किस पर लगे आरोप? नया विवाद क्या




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें