फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अजमेर में बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Mon, 20 Feb 2023 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बस का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग को कार ने रौंद दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस का इंतजार कर रहा बुजुर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार के रौंदने का मामला सामने आया है, जिसके बाद आज बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, घटना 14 फरवरी की है। इलाज के दौरान बुजुर्ग की रविवार देर रात जेएलएन अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि ड्राइवर किस तरह से बुजुर्ग पर गाड़ी चढ़ाते हुए निकल जाता है। मृतक के परिजनों ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना ब्यावर रोड सब्जी मंडी के पास की है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार मृतक लक्ष्मण दास (60) पुत्र जीवतराम है। वह लोंगिया मोहल्ला का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने बताया, लक्ष्मण दास 14 फरवरी को अहमदाबाद शादी में जाने के लिए सब्जी मंडी के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मंडी के अंदर से निकल रही गाड़ी के चालक ने उन्हें कुचल दिया। आरोपी चालक कुछ दूर तक उन्हें घसीटता ले गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि लोगों के शोर मचाने पर भी उसने वाहन नहीं रोका। उसके बाद मौके से भाग गया। गंभीर हालत में लक्ष्मण दास को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तब से ही उनका उपचार जारी था। सोमवार को जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

सीसीटीवी में घटना कैद...
ब्यावर रोड सब्जी मंडी के बाहर हुए हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज आया है। इसमें भजन गायक लक्ष्मण दास सड़क पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिर वह बैठ जाते हैं। इस दौरान उनके बगल में खड़ी ईको गाड़ी का चालक उन्हें कुचलते हुए निकल जाता है। बुजुर्ग के गाड़ी के नीचे आने के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका। वह गाड़ी लेकर भाग गया।

रामगंज थाने के हेड कांस्टेबल प्रकाश ने बताया कि 14 फरवरी को सब्जी मंडी के बाद कार चालक ने बुजुर्ग को कुचला था। उनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। इस बीच बीती रात व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें