फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Class 10th Result: आरबीएसई का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें रिजल्ट पर क्या बोलें शिक्षा मंत्री?

Mon, 23 Mar 2026 01:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को दोपहर एक बजे जारी होगा। इस बार रिकॉर्ड समय में मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया जा रहा है, परीक्षा में 10.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी ये खबर।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: RBSE 10वीं रिजल्ट मंगलवार को होगा जारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार, 24 मार्च को घोषित करेगा। मंत्री मदन दिलावर दोपहर एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया जा रहा है और यह भी पहली बार है जब बोर्ड मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित कर रहा है। खास बात यह है कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

जानें राजस्थान की बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?

विज्ञापन

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को कक्षा दसवीं, आठवीं और पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। 12वीं बोर्ड को लेकर शिक्षा मंत्री ने बताया कि 31 मार्च को संभवतः इसका भी रिजल्ट आएगा। अभी हम लोग तय कर रहे हैं।

कुल 10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे
विज्ञापन

दरअसल, राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करते हुए समय से पहले रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुई थीं, जिनमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

वहीं 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलीं, जिनमें 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी बैठे। पूरे प्रदेश में 6 हजार 170 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं कराई गईं। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो RBSE आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई या जून महीने में जारी करता रहा है। वर्ष 2025 में 10वीं का परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित हुआ था, जबकि 2024 में भी नतीजे मई के अंतिम सप्ताह में आए थे। 2023 में रिजल्ट जून में जारी किया गया था।

इससे पहले 2022 में भी परिणाम जून के महीने में घोषित हुआ था। यानी इस बार लगभग डेढ़ से दो महीने पहले रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जो बोर्ड की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव दर्शाता है। पिछले वर्षों के परिणाम प्रतिशत की बात करें तो 2025 में कुल पास प्रतिशत करीब 93% रहा था, जबकि 2024 में यह लगभग 93.03% था। 2023 में पास प्रतिशत 90.49% और 2022 में करीब 82.89% दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले कुछ वर्षों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Board 10th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने की कगार पर

जानें क्या है ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ फॉर्मूला?
इसी के साथ बोर्ड ने भविष्य के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है। साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। पहला चरण फरवरी और दूसरा मई में होगा। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

नए सिस्टम के तहत छात्र दूसरे चरण में अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकेंगे। वहीं जो विद्यार्थी पहले चरण की परीक्षा नहीं दे पाए, वे वैध मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी) की अनुमति से दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे। खास बात यह है कि दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक को ही अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। इसे ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ फॉर्मूला कहा गया है, जो छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका देगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें