फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2026: मंगलवार को दोपहर एक बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, इंतजार हुआ खत्म

Mon, 23 Mar 2026 10:33 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी होगा कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर  दोपहर 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे !  
विज्ञापन
राजस्थान:मंगलवार को जारी होगा RBSE 10वीं का परिणाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से दसवीं का रिजल्ट मंगलवार दोपहर एक बजे आने वाला है। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान दसवीं का परिणाम पहले 20 मार्च को जारी करने वाला था, लेकिन उसके बाद बोर्ड की ओर से 23 मार्च को परिणाम जारी करने की बात कही गई थी। अब  मंगलवार को परिणाम जारी होने की सूचना बोर्ड के द्वारा दी गई है। 

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

बोर्ड ने 6,195 परीक्षा केंद्रों पर 175 विषयों की परीक्षा कराई थी
इस वर्ष 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने प्रदेशभर में 6,195 परीक्षा केंद्रों पर 175 विषयों की परीक्षा कराई थी। परीक्षा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद लगभग 30,915 परीक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- 

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन लगातार छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण परिणाम तैयार करने में थोड़ा समय लग गया। अब तकनीकी और अंतिम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है, जिसके बाद जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

कुल 10,68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत 
इस साल RBSE 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके अलावा 12वीं कक्षा के 9,09,087, प्रवेशिका परीक्षा के 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 4,122 परीक्षार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद अन्य कक्षाओं के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जाएंगे।



ये भी पढ़ें- Ajmer News: RBSE 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित, पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम

 इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, ऐसे में छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है। सरकार की कोशिश है कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू हो सके, इसी कारण परिणाम जल्दी जारी करने की तैयारी की जा रही है। अगर मार्च में ही 10वीं का रिजल्ट जारी होता है, तो यह राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार होगा, क्योंकि इससे पहले नतीजे आमतौर पर मई महीने में घोषित किए जाते रहे हैं।

छात्रों और अभिभावकों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द खत्म हो सकता है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें