RAS: अजमेर में 29 और जयपुर में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 77 केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न हुई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2024 का आज शुभारंभ हुआ। यह परीक्षा 17 और 18 जून को दो दिन अजमेर और जयपुर जिले में दो पारियों में आयोजित की जाएगी। आज पहले दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडी पेपर प्रथम हुआ और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक जनरल स्टडीज पेपर द्वितीय का आयोजन होगा। कुल उपस्थित 84.44 रही जिसमें अजमेर की उपस्थिति 83.41 व जयपुर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 85.19 प्रतिशत रही। इसी तरह कल बुधवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज पेपर तृतीय और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश के पेपर होंगे।
विज्ञापन
अजमेर में 29 और जयपुर में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 77 केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न हुई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि आज पहले दिन पहली पारी में सामान्य अध्ययन (पेपर-I) की परीक्षा हुई। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित थे।
कुछ अभ्यर्थियों ने समय प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर को स्तरीय और अपेक्षाकृत सहज बताया। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि दो-तीन प्रश्नों पर उनको संशय था शायद वह उनकी पढ़ाई से छूट गए थे लेकिन पिछले सालों की तुलना की जाए तो पेपर थोड़ा हार्ड था, सिलेब्स के अनुसार ही सवाल आए थे। वहीं कुछ अभ्यर्थियों को जियोग्राफी प्रश्न हार्ड लगे। विभिन्न केंद्रों पर प्रशासन ने समय पालन, पेपर की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए। आयोग द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी टीमों की भी नियुक्ति की गई थी।