फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पुष्कर के ब्रह्म चौक में चल रही रामलीला में दशानन की दमदार एंट्री, रावण के विशेष रथ से हुई अग्निवर्षा

Wed, 18 Oct 2023 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मचौक में चल रही रामलीला में दशानन की दमदार एंटी हुई। इस दौरान लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इसके साथ ही दशानन के आगमन पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
रामलीला में दशानन की दमदार एंट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पुष्कर में इन दिनों रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुष्कर के जाने माने कलाकार और रावण जैसे किरदार के बावजूद लोगों को भगवान राम के प्रति समर्पण के लिये प्रेरित करने वाले अखिलेश पाराशर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी कला से लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


बता दें कि जय शंकर का उदघोष करते हुए रावण की एंट्री हुई तो त्रिलोक विजेता रावण के विशेष रथ से अग्नि वर्षा हुई। दशानन के आगमन पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। डीजे साउंड आतिशबाजी व रथ की भव्यता के बीच रावण के अट्टहास एवं डायलॉग डिलीवरी से रामलीला देखने आया भारी जनसैलाब रोमांचित हो गया।

इस दृश्य ने दर्शकों का जीता दिल

रावण-बाणासुर के साथ ही लक्ष्मण-परशुराम के संवाद ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। फिर शिव धनुष भंग हुआ और उसके बाद श्री राम सीता स्वयंवर की लीला का जीवंत मंचन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें