फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला ने 21 लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, षड्यंत्र में दो महिलाएं भी शामिल

Fri, 24 Feb 2023 02:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला से 21 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। दुष्कर्म के इस पूरे षड्यंत्र में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रामगंज थाना अजमेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। उसके बाद संबंधित नसीराबाद सदर थाने को एफआईआर स्थानांतरित की गई है। मामले में अनुसंधान नसीराबाद सीओ पूनम बरगड़ कर रही हैं। पीड़ित महिला ने 21 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, दो महिलाएं भी इस मामले में शामिल बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायत देकर आरोप लगाते हुए बताया, 25 नवंबर 2022 को उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक द्वारा उसे हजारीबाग क्षेत्र में बुलाया गया, जब वह वहां पर पहुंची तो उसे कुछ महिलाएं मिलीं और उसे कार में नसीराबाद के शीश महल होटल में ले जाया गया। होटल में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की मीटिंग होने का झांसा देकर अलग-अलग व्यक्तियों के द्वारा बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस दौरान एक महिला ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता का आरोप है, 20 फरवरी को आरोपियों के द्वारा उसे वापस हजारीबाग क्षेत्र में छोड़ दिया और उसे इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि आरोपियों के द्वारा उसे नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


18 फरवरी 2023 को हजारीबाग क्षेत्र से कार के जरिए एक फ्लैट में ले जाया गया। जहां भी उसे नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने काफी छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। 19 फरवरी को भी फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर 21 लोगों के खिलाफ रामगंज थाने में शिकायत दी है। रामगंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एसएससी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक सुनील सिहाग के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें