फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: हाय राम...ये क्या! 'धोरों की धरती' में 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान,होली तक और तेज होगी गर्मी

Sat, 18 Feb 2023 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में फरवरी महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी आम आदमी को परेशान करने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 22 फरवरी बाद उत्तरी हवाओं के असर के चलते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और जालोर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं प्रदेश के 21 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं, माउंटआबू और भीलवाड़ा को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट पर पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में लगातार सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरी हवाएं तरह से रुक गई है, जिसकी वजह से राजस्थान में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। जो अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा, जिससे प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में इस बार फरवरी महीने में ही प्रदेश के कुछ शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, कई शहरों में रात का तापमान 21 या 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में होली तक राजस्थान में मई-जून जैसी गर्मी आम आदमी को परेशान कर सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान...

  • अलवर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री तापमान
  • बाड़मेर में अधिकतम 37.6 और न्यूनतम 15.9 डिग्री तापमान
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 9.8 डिग्री तापमान
  • बीकानेर में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 18.0 डिग्री तापमान
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 34.8 और न्यूनतम 10.8 डिग्री तापमान
  • चूरू में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 12.2 डिग्री तापमान
  • जयपुर में अधिकतम 32.0 और न्यूनतम 15.5 डिग्री तापमान
  • जैसलमेर में अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 15.0 डिग्री तापमान
  • जोधपुर में अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 13.5 डिग्री तापमान
  • कोटा में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 16.0 डिग्री तापमान
  • पिलानी में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 16.9 डिग्री तापमान
  • सीकर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 12.0 डिग्री तापमान
  • गंगानगर में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 13.5 डिग्री तापमान
  • उदयपुर में अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री तापमान
  • माउंट आबू में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम नौ डिग्री तापमान
  • अजमेर में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 15.4 डिग्री तापमान
  • बूंदी में अधिकतम 29.9 और न्यूनतम 14.1 डिग्री तापमान
  • धौलपुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 14.4 डिग्री तापमान
  • टोंक में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 15.9 डिग्री तापमान
  • बारां में अधिकतम 31.3 और न्यूनतम 10.5 डिग्री तापमान
  • डूंगरपुर में अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 20.3 डिग्री तापमान
  • सिरोही में अधिकतम 32.6 और न्यूनतम -9.5 डिग्री तापमान
  • फतेहपुर में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री तापमान
  • करौली में अधिकतम 29.9 और न्यूनतम 10.7 डिग्री तापमान
  • पाली में अधिकतम 34.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री तापमान
  • फलौदी में अधिकतम 36.2 और न्यूनतम 15.6 डिग्री तापमान
  • हनुमानगढ़ में अधिकतम 27.7 और न्यूनतम 10.7 डिग्री तापमान
  • जालौर में अधिकतम 37.7 और न्यूनतम 12.0 डिग्री तापमान
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें