फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: गर्मी लगातार दिखाएगी तेवर, पश्चिम के इन जिलों में होगी हल्की बारिश और बूंदाबांदी

Mon, 10 Apr 2023 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, पाली और जालौर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम गुजरने के बाद तेजी से राजस्थान में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। राज्य में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री, जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार रात जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, बूंदाबांदी होने की संभावना है। 11 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्य रूप से साफ और सूखा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें