राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) गुरुवार 27 और 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में नकल रोकने व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग करेगा। इसमें 27 फरवरी को प्रथम पारी में 4 लाख 61 हजार 321, द्वितीय पारी में 5 लाख 41 हजार 599 तथा 28 फरवरी को 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रीट परीक्षा के लिए कुल 1,731 परीक्षा केंद्र राज्य के 41 जिलों में निर्धारित किए गए हैं।
जिलेवार परीक्षा केंद्रों की संख्या
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
परीक्षा केंद्र पर समय का पालन
ड्रेस कोड
अनुचित साधन का उपयोग न करने की चेतावनी
यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन (नकल) का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ओएमआर शीट भरने के लिए अंत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विशेष योग्यजन परीक्षार्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
श्रुतिलेखक की आवश्यकता होने पर परीक्षार्थी को दो दिन पूर्व केंद्राधीक्षक से संपर्क करना होगा।
कंट्रोल रूम संपर्क सूत्र
रीट-2024 के लिए बोर्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह 25 फरवरी सुबह 6:00 बजे से 1 मार्च तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए परीक्षार्थी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर: 0145-2630436, 2630437 पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/REET&2024 की वेबसाइट भी देख सकते हैं।