फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले: कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात

Sat, 13 Feb 2021 06:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
राजस्थान में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस फीसदी जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं। राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है। उन्होंने कहा कि कानून रद्द किए बगैर अब सरकार से बात नहीं होगी।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कृषि 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 फीसदी लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि यह पूरा का पूरा व्यापार उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए। इन कृषि कानूनों का यही लक्ष्य है। मोदी जी चाहते हैं कि जो आपका है जो 40 फीसदी हिंदुस्तान का है वह सिर्फ दो लोगों के हाथ में चला जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है

ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि सिर्फ किसान बोल रहा है। किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है। अगर ये कानून लागू हो गए तो इसका नकसाान सिर्फ किसानों को नहीं होगा। सबके सब बेरोजगार हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं कह रहा हूं कि इन तीन कानूनों से हिंदुस्तान के सबसे बड़े व्यापार को हिंदुस्तान की 40 फीसदी जनता से छीनने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमात बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें