फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पेट्रोल ने बनाया 'शतक', श्रीगंगानगर में 101 रुपये प्रति लीटर बिका तेल

Tue, 26 Jan 2021 04:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पेट्रोल की कीमतों ने रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिया और दाम का शतक लगा दिया। दरअसल, श्रीगंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 101 रुपये लीटर पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार अपना खजाना भरने के लिए उन पर टैक्स लगाती जा रही है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने सरकार से राज्य में वैट की दरें कम करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

श्रीगंगानगर में इतना महंगा हुआ पेट्रोल

जानकारी के मुताबिक, श्रीगंगानगर में सोमवार (25 जनवरी) को प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका, जबकि सामान्य पेट्रोल का दाम 97.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।

राजस्थान में इतना लगता है वैट

बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल पर राज्य सरकार 38 फीसदी वैट लगाती है, जबकि डीजल पर 28 फीसदी वैट लगता है। हालांकि, कोरोना काल में फंड जुटाने के मकसद से गहलोत सरकार ने 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैक्स लगा दिया, जिसकी वजह से राज्य में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

सरकार से की गई यह मांग

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को लेकर आमजन काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के लिए योजना बनानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल असोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने भी राज्य सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को राज्य में डीजल-पेट्रोल पर लागू वैट की दर कम करनी चाहिए, जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकें। साथ ही, आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों की वजह से महंगाई बढ़ती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें