Ajmer: राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों हेतु साक्षात्कार का नौवां चरण 5 से 7 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे।
RPSC द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों के लिए 5 से 7 फरवरी तक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर इन्हें अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि नौवें चरण में 162 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोप्रति अवश्य साथ लेकर आएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।