फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उर्स में तैनात पुलिसकर्मियों की भोजन व्यवस्था, गर्म खाने के लिए भामाशाह ने लगवाई मशीन

Thu, 18 Jan 2024 12:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: ख्वाजा गरीब नवाज के 812वें उर्स के मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गर्मागर्म खाना मिल सके इसके लिए एक किशनगढ़ के एक भामाशाह ने रोटी मेकिंग मशीन अजमेर पुलिस को भिजवाई है, इस मशीन से उर्स मेले तक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के लिए रोटियां बनाई जाएंगी। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से भी पुलिस, आरएसी, हाड़ीरानी बटालियन के जवान ड्यूटी के लिए 24 घंटे दरगाह और दरगाह के आसपास के क्षेत्र में मौजूद हैं। उनके भोजन की व्यवस्था अजमेर एसपी चूनाराम जाट, दरगाह सीओ गौरीशंकर और दरगाह थाना प्रभारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में की जा रही है। इस व्यवस्था में सहयोग देने के लिए किशनगढ़ के एक भामाशाह ने रोटी मेकिंग मशीन अजमेर पुलिस को भिजवाई है। 

विज्ञापन


भामाशाह ने अपने कर्मचारियों को भी रोटी बनाने के लिए अजमेर दरगाह थाने भेजा है। कर्मचारी राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना कई किलो आटे की हजारों रोटियां पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की जा रही हैं। शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक ही स्थान पर हजारों पुलिस कर्मियों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

दरगाह थाने के एएसआई बनवारीलाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में पुलिसकर्मियों को भोजन की व्यवस्था के लिए इधर-उधर ना जाना पड़े, इसी के चलते उर्स में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें