फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुष्कर के पारीक भवन में हुआ हादसा, चाय बनाते वक्त आग लगने से सिलेंडर फटा

Mon, 04 Mar 2024 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: आज सवेरे पुष्कर के पारीक भवन के निर्माणाधीन कमरे में चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां काम करने वाले मजदूर सुबह चाय बना रहे थे, तब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पारीक भवन, पुष्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्कर के पारीक भवन में आज सुबह निर्माणाधीन कमरे में चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन सिलेंडर फटने से कमरा मलबे में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल पारीक भवन में शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी भवन के पीछे नए कमरों का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां मौजूद मजदूर आज सुबह करीब 7 बजे चाय बना रहे थे, इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से कमरे में आग लग गई और इसी के चलते सिलेंडर फट गया। मजदूरों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

सिलेंडर फटने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। भवन में मौजूद लोगों एवं आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें