फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : किशनगढ़-नसीराबाद पुलिया के पास भीषण अग्निकांड, ड्राइवर जिंदा जला, खलासी ने कूदकर बचाई जान

Wed, 29 Jan 2025 09:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आज शाम चार बजे के आसपास किशनगढ़-नसीराबाद पुलिया के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से लगी आग में एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में किशनगढ़-नसीराबाद पुलिया के पास एक भीषण अग्निकांड हो गया। जानकारी के अनुसार दो ट्रेलरों के बीच भिड़ंत हो जाने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि घटनास्थल पर आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छा गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। आग को बुझाने के बाद मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी लेकिन फिलहाल एक व्यक्ति के आग में जिंदा जलने की खबर है। वहीं घायलों का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

अग्निकांड के कारण किशनगढ़-नसीराबाद पुलिया क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के कारण कई किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और अग्निशमन विभाग का जाप्ता तैनात है और राहत कार्य जारी हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को घटना की जांच करने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि यह हादसा सिटी थाना क्षेत्र में नसीराबाद पुलिया के पास हुआ, बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर किशनगढ़ से जयपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर जयपुर से किशनगढ़ आ रहा था। पुलिया पर दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद वहां एक ट्रैक्टर और एक कंटेनर भी आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि इनमें आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। NHAI की एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायल दूसरे ट्रेलर में सवार हनीफ (40) और ट्रैक्टर सवार देवाराम गुर्जर को गंभीर हालत में अजमेर रैफर किया गया, जबकि ट्रैक्टर सवार रामचंद्र का इलाज किशनगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें