फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: गलत तथ्य बताने के कारण बीजेपी ने बदला एक और टिकट, अब इन्हें मिला मौका

Mon, 06 Nov 2023 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल किया गया है। बता दें कि अजमेर जिले की मसूदा सीट से भाजपा ने अभिषेक सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उनका टिकट देर रात होल्ड कर दिया गया। होल्ड करने की वजह गलत तथ्य पेश करने को लेकर बताई जा रही है।  
 
विज्ञापन
बीजेपी ने बदला एक और टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भाजपा ने एक और टिकट बदल दिया है। अजमेर जिले की मसूदा सीट से पार्टी ने अभिषेक सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उनका टिकट देर रात होल्ड कर दिया गया। बता दें कि अभिषेक सिंह ने अपने बायोडाटा में रावत-राजपूत बताकर टिकट मांगा था, जबकि वह मेहरात है जो कन्वर्टेड मुस्लिम होते हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गलत तथ्य बताने के कारण उनका टिकट बदला गया है। 

विज्ञापन




पार्टी ने यह तीसरा टिकट बदला
वहीं अब वीरेंद्र सिंह कानावत भाजपा की ओर से मसूदा सीट से प्रत्याशी होंगे। वे मसूदा पंचायत समिति प्रधान भी रह चुके हैं। पार्टी ने यह तीसरा टिकट बदला है। इससे पहले रविवार को आई सूची में कोलायत से पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी को टिकट दिया गया और बारां अटरू सीट से सारिका चौधरी की जगह रामलाल बैरवा को टिकट दिया गया।

इस बार एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं
गौरतलब है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। पिछली बार पार्टी की ओर से यूनुस खान को टोंक सीट से उम्मीदवार बनाया गया था और वे एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार तो उनका टिकट भी काट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें