फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अजमेर में आजाद समाज पार्टी का धर्मांतरण विरोधी बिल के खिलाफ प्रदर्शन, असंवैधानिक करार दिया

Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में धर्मांतरण विरोधी विधेयक 2025 के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। विधेयक को असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
 
विज्ञापन
धर्मांतरण विरोधी बिल के खिलाफ अजमेर में प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में सोमवार को धर्मांतरण विरोधी विधेयक 2025 के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने बिल की तत्काल वापसी की मांग की।

विज्ञापन



 
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष लालचंद हिनूनीया ने कहा कि यह बिल देश के संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल में सेवा, दया और मानवीय आधार पर दी जाने वाली मदद को ‘प्रलोभन’ मानकर अपराध की श्रेणी में रखना अनुचित और घातक है। हिनूनीया ने कहा कि यह विधेयक बिना पर्याप्त चर्चा और विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित किया गया, जिससे समाज में भय और संदेह का माहौल पैदा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल अग्निकांड: आठ लोगों की मौत, 17 घंटे बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई
 
प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि बिल के नाम पर कुछ लोगों पर पहले से ही झूठे धर्मांतरण के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को राज्यभर में व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
 
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रखा गया। सभी ने सरकार से आग्रह किया कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित की जाए और बिल को तत्काल रद्द किया जाए।

यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें