फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर, मिलेगी 16 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Fri, 27 Feb 2026 01:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अजमेर पहुंचेंगे। वे यहां हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे और एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अजमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य और जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इन विकास परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, पेट्रोलियम, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पशुधन बीमा योजना पर विधानसभा में हंगामा; मंत्री–विपक्ष के बीच तमीज-तहजीब तक पहुंची बात

प्रधानमंत्री करीब 4,516 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें जयपुर-जोधपुर, अजमेर-नागौर और अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं, जिससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन विस्तार, विद्युत उत्पादन परियोजनाएं, रेलवे से जुड़े विकास कार्य और औद्योगिक परियोजनाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। इन योजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही राजस्थान के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर अजमेर में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। यह दौरा अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक साबित होगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें