फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Wed, 25 Feb 2026 01:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जयपुर हाईवे पर ट्रक चालक और मैकेनिक के बकाया लेनदेन को लेकर बीच सड़क भयंकर विवाद छिड़ गया। बीच रास्ते ट्रक खड़ा होने से लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों को लेकर हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। एक ट्रक चालक और ऑयल-ग्रीस का काम करने वाले मैकेनिक के बीच बकाया रकम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। गुस्से में ट्रक चालक ने वाहन हाईवे के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें: Dausa News: विधायक से तीखी बहस के बाद तहसीलदार ने मांगी माफी, विधानसभा में हुआ मामला समाप्त
विज्ञापन


ट्रक सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस के एएसआई जगदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया, फिर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


एएसआई जगदेव कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह बकाया भुगतान सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। करीब आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें