फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अवैध बजरी खनन के खिलाफ पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी सहित दो डंपर जब्त

Thu, 15 May 2025 06:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे यदि अपने क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
अवैध बजरी सहित दो डंपर जब्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो डम्परों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा और वृत्ताधिकारी ग्रामीण रामचंद्र चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में की गई। टीम ने पीसांगन क्षेत्र में सक्रिय रूप से निगरानी रखते हुए अवैध बजरी का परिवहन कर रहे डम्पर नंबर RJ-37-GC-0614 और RJ-37-GB-2043 को पकड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: समस्याओं के समाधान के बजाय बार-बार मिल रहा सिर्फ आश्वासन, मिनी सचिवालय में कलेक्टर के सामने भड़के लोग    

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जिला अजमेर को सूचित किया और मौके से फरार चालकों के विरुद्ध थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के साथ हैड कांस्टेबल सुनील, छोटूलाल, कांस्टेबल कुशाल पचार, धर्मेंद्र, रामकुंवार, रमेश, जगदीश, रामाकिशन और राजेंद्र शामिल रहे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह अभियान सफल रहा, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे यदि अपने क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें