फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आकर्षक रोशनी से जगमगाई दरगाह, जियारत करने उमड़ी जायरीनों की भीड़

Sun, 15 Sep 2024 11:04 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आकर्षक सजावट की गई है। दरगाह को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ आकर्षक फूलों से भी सजाया गया है। इस मौके पर दरगाह मे जायरीनों की आवाजाही लगी हुई है। लोग यहां दुआएं मांगकर ख्वाजा को मखमली चादरें पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दरगाह में की गई आकर्षक सजावट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 13 सितंबर से अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चार दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी की शुरुआत हो चुकी है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर दरगाह में आकर्षक सजावट की गई है। खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के लिए दरगाह को विशेष रूप से सजाया गया है। दरगाह के निजाम गेट, शाहजहांनी गेट, बुलंद दरवाजा, महफिल खाना का सहन, शाहजहांनी मस्जिद परिसर के साथ ही अहाता ए नूर में आकर्षक सजावट व रोशनी की गई है। जायरीनों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 

विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी से पूर्व दरगाह में जायरीनों को भीड़ देखी गई और वह लाइनों में लगकर जियारत करते हुए नजर आए। दरगाह के खादिम व अंजुमन सैयद जादगान के वाइस प्रेसिडेंट हाजी सैयद मोहम्मद हसन हाशमी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को विशेष रूप से सजाया गया है। दरगाह के विभिन्न हिस्सों की लाइटों व फूलों से भव्य और आकर्षक सजावट की गई है, जिससे दरगाह जगमगा रही है। 

दरगाह में जियारत के लिए जायरीनों को भीड़ उमड़ रही है और वे गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांग रहे हैं। हाशमी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कल अंदरकोट से जुलूस निकाला जाएगा, जो फव्वारे पर संपन्न होगा। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दरगाह में की गई सजावट जायरीनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज दरगाह के खादिमों की ओर से गरीब नवाज से रोशनी के समय देश में अमन-चैन व सुख-शांति की दुआ की गई।

 

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दरगाह में की गई आकर्षक सजावट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें