कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समर्थन एवं केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के अन्तर्गत बुधवार को पुष्कर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रामधाम स्थित गांधी सर्किल पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हुआ वह दिखाना था। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों पर भी हमला बोला। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई पुष्कर अध्यक्ष मधुसुदन पाराशर, हेमंत गुर्जर, पंकज पाराशर, देवेंद्र पाराशर, गिरिराज सोलंकी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।