फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: दरगाह की सुरक्षा जांचने पहुंची एनएसजी टीम, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thu, 11 Sep 2025 04:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

एनएसजी टीम ने अजमेर दरगाह में सुरक्षा बढ़ाने के लिए गुरुवार को दरगाह के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में NSG का सुरक्षा निरीक्षण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महत्व के धार्मिक स्थल अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की एक विशेष टीम ने गुरुवार को दरगाह परिसर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधन की बारीकियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दरगाह के महफिल खाना, बुलंद दरवाजा, झालरा, मकबरा, अहाता-ए-नूर, पायेती दरवाजा, संदली मस्जिद और लंगर खाना सहित प्रमुख हिस्सों का जायजा लिया गया। टीम ने सभी गेटों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा कवरेज, प्रवेश और निकास बिंदु, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी मिनट-टू-मिनट निरीक्षण किया।

दरगाह कमेटी के नाजिम बिलाल खान ने एनएसजी अधिकारियों को वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जबकि अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी) गजेंद्र सिंह राठौड़ ने स्थानीय प्रशासन की ओर से उठाए गए सुरक्षा कदमों के बारे में बताया।
विज्ञापन


टीम ने यह सुनिश्चित किया कि धार्मिक आयोजनों और सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित तरीके से प्रबंधित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ सुझाव भी दिए ताकि सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सके।

एनएसजी का यह दौरा नियमित सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के बाद पुलिस, प्रशासन और दरगाह कमेटी की सतर्कता और बढ़ गई है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांति बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियों का समन्वय लगातार जारी रहेगा।

अजमेर दरगाह में NSG का सुरक्षा निरीक्षण

 

अजमेर दरगाह में NSG का सुरक्षा निरीक्षण

 

अजमेर दरगाह में NSG का सुरक्षा निरीक्षण

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें