फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: नवनियुक्त एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने किया कार्यभार ग्रहण, जवानों द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Tue, 20 Feb 2024 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने मंगलवार को अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। एसपी कार्यालय पहुंचे अजमेर के नवनियुक्त एसपी को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने किया कार्यभार ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडिशनल एसपी महमूद खान ने एसपी को कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद एसपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरे लिए अजमेर नया नहीं है, मैं यहां एडिशनल एसपी ग्रामीण पद पर सेवाएं दे चुका हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस का मोरल उच्च रखना, पब्लिक के साथ संवाद बेहतर बनाना, कई बार पब्लिक के साथ खराब व्यवहार की शिकायतें आती है, उसे दूर करना, समय समय पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों और उनकी प्राथमिकताओं को फोकस में रखते हुए बेहतर पुलिससिंग को मजबूत करना। टीम वर्क लेकर आगामी लोकसभा शांतिपूर्ण संपन्न कराना, बेहतर पुलिसिंग पर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन


वहीं, बढ़ती आत्महत्याओं पर एसपी बिश्नोई ने कहा कि पेरेंट्स के द्वारा बच्चों को समझाइश करनी चाहिए, बच्चों को गाइडेंस की जरूरत है, बच्चों के साथ दोस्तों के जैसा व्यवहार करना चाहिए, उनकी बातों को समझना चाहिए। जिले में बढ़ते अपराधों पर उन्होंने कहा की अपराधो की रोकथाम के लिए जो कमियां है, उन्हें दूर करी जाएगी, मैं देशी आदमी हूं और देशी स्टाइल में गश्ती कराई जाएगी, जिससे चोरियां बंद हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी रखेंगे नजर
उन्होंने कहा की टीम वर्क के साथ करेंगे, काम आपको दिख जाएगा, चोरों को पकड़ने के तरीके मीडिया से साझा नहीं किए जाएंगे, जिससे कि चोरों को पकड़ने में आसानी होगी। हाइटेक का युग है, सोशल मीडिया के जरिए क्राइम बढ़ गया है, चोरों को कैसे पकड़ा जाए इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें