फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: रेवंतराम ने सदन में उठाया जंगली सूअरों का मुद्दा, बोले- फसल बचाने के लिए इनका शिकार हो रहे किसान

Thu, 06 Feb 2025 01:29 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान विधानसभा के तृतीय चरण में खींवसर के नव निर्वाचित भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने किसानों की फसलों को जंगली सूअरों से हो रहे नुकसान का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि नागौर जिले सहित पूरे राजस्थान में जंगली सूअरों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं
विज्ञापन
विधायक रेवंतराम डांगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा का तृतीय चरण चल रहा है। इसके तहत खींवसर के नव निर्वाचित भाजपा के विधायक रेवंतराम डांगा विधानसभा में किसानों से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा उठाया। धरातल पर वास्तव में इस समस्या से किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो रही हैं। अकेला किसान इनका सामना तक नहीं कर सकता हैं।
विज्ञापन


बता दें कि खींवसर उपचुनाव जीतने के बाद रेवंतराम डांगा विधानसभा की तीसरी बैठक में पहुंचे। डांगा ने नागौर जिले में बढ़ते जंगली सूअरों के आतंक को लेकर सरकार का अपनी और ध्यान खींचा। डांगा ने सरकार से मांग रखी कि नागौर जिले सहित पूरे राजस्थान में किसानों के नीलगाय के बाद बड़ी मात्रा में जंगली सूअरों से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो रही हैं।

सदन में विधायक रेवंतराम डांगा बोले कि जंगली सूअरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। ये इतने हिंसक बन गए कि किसान अकेला सामना करने के लिए निकलता है तो ये हमला कर देते हैं। किसानों के लिए बिना हथियार सामना करना मुश्किल हो गया है। यदि किसान को नींद आ गई तो सुबह तक पूरा खेत खाली कर देते हैं। लगातार इनकी संख्याएं बढ़ रही हैं। इस समस्या की समाधान सरकार तुरंत निकलना चाहिए। किसानों के पास इसका कोई हल नहीं है। वन विभाग को निर्देश दें, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उनकी फसल सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


बता दें कि रेवंत राम डांगा खींवसर से विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल से मात्र 2 हजार वोटों से हार गए। वहीं उपचुनाव में रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को 13 हजार से अधिक वोटो से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें