फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: सात लाख से अधिक की अवैध MDMA और डोडा चूरा जब्त, बोलेरो कैंपर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 01:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर जिले में सात लाख 88 हजार रुपये की अवैध एमडीएमए और डोडा चूरा जब्त हुआ है। साथ ही दो आरोपी और कब्जे से बोलेरो कैंपर पकड़ी गई है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर की रोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सात लाख 88 हजार रुपये का अवैध डोडा पोस्त और एमडीएमए जब्त की। साथ में तस्करी में काम आने वाली बोलेरो कैंपर, स्कॉर्पियो गाड़ी और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। रोल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि रोल थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बढ़ते अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रोल थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना इलाके के सरहद रातंगा में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे दो युवक बैठे हैं। डीएसटी टीम और रोल थाना पुलिस ने अलग-अलग अचानक दबिश दी और दो आरोपी सुरेंद्र पुत्र काशीराम जाट निवासी मुड़िताल और गोविंद शर्मा पुत्र नागरमल शर्मा निवासी छोरडिया पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो 553 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा और 36 ग्राम एमडीएमए अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए काम लिए जाने वाले बिना नंबरी कैंपर गाड़ी और स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन


रोल थानाधिकारी मुकेश चंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलते ही डीएसटी टीम और हमारी थाने की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। हमने अवैध मादक पदार्थों के साथ दो युवकों और उनके कब्जे से मादक पदार्थ और तस्करी में काम आने वाले तीन गाड़ियों को भी जब्त किया है। साथ ही धारा 8/15-8/21 एनडीपीएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें