फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : पति-पत्नी ने एक साल में की दर्जनों चोरियां, चोरी का माल बेचकर बनाया करोड़ों का बंगला, अब हिरासत में

Fri, 24 Jan 2025 08:31 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

जिले के बासनी बेहलमी गांव में बीते एक साल में एक दंपति ने इतनी चोरियां कीं कि करोड़ों का एक आलीशान बंगला बना लिया। पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी दंपति गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर की सदर थाना पुलिस ने बासनी बेहलमी गांव में एक दर्जन से ज्यादा चोरियां करने के मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। हुसैन और उसकी पत्नी रोजी ने मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को बाजार में बेचकर उस पैसे से आलीशान बंगला बना लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बासनी बेहलीम गांव में पिछले एक साल में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उसकी पत्नी ने चोरी के आभूषणों को बाजार में बेचा और चोरी की रकम से अपना आलीशान बंगला बना लिया।

मामले में नागौर थानाधिकारी सुरेश कस्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित इरफान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने अपने घर हुई चोरी की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरों ने उसके घर की खिड़की तोड़कर घर से नगदी, दस्तावेज और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल के बाद आरोपी हुसैन और उसकी पत्नी रोजी को गिरफ्तार किया, जो एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल थे। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें