फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: SI-प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, जानें ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने अंतिम तिथि

Tue, 07 Apr 2026 10:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कीं। अभ्यर्थी 8 से 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, अन्य माध्यमों से भेजी आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रश्न पत्र प्रथम एवं द्वितीय की मॉडल उतरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन 5 एवं 6 अप्रेल 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 अप्रेल 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें- बीकानेर के नमकीन कारोबार पर US-ईरान युद्ध का असर: संघर्ष के चलते निर्यात प्रभावित, 20 रुपये महंगी हुई भुजिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. 100/-(सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 8 से 10 अप्रेल 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 वो 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें