फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया, काम नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 04 Sep 2024 05:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के नॉर्थ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आमरण अनशन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को जल्द ही ठीक नहीं कराया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
अजमेर शहर की टूटी सड़कों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की टूटी सड़कों को लेकर आज कांग्रेस उत्तर ब्लॉक ए तथा बी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर टूटी सड़कों को ठीक करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों व मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व ब्लॉक बी की ओर से प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद तथा कांग्रेस महासचिव नौरत गुर्जर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने आज जिला कलेक्टर अजमेर भारती दीक्षित को ज्ञापन देकर अजमेर की क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से आम नागरिकों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्हें शीघ्र ही ठीक कराने की मांग करते हुए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक नही कराया गया तो मजबूरन कांग्रेसजनों को आमरण अनशन जैसे आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने बताया कि जिला कलेक्टर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अजमेर की लगभग सभी प्रमुख सड़कें काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। खासतौर पर कचहरी रोड, स्टेशन रोड, मार्टिंडल ब्रिज के पास, पृथ्वीराज मार्ग, सोनीजी की नसिया मार्ग, नौसर घाटी सहित अन्य सभी जगह की सड़कें दयनीय स्थिति में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण पिछले दिनों कचहरी रोड पर एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इससे पहले एक पुरुष की भी मृत्यु हो चुकी है। सड़कों पर हो रहे गड्डों के कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं तो आम बात हैं। ज्ञापन में जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि इस समस्या का शीघ्रातिशीघ्र समाधान कर परेशानी से राहत दिलाई जाए। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने इस संबंध में शीघ्र ही ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अजमेर शहर की टूटी सड़कों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 

अजमेर शहर की टूटी सड़कों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें