फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: छात्राओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बताए गए उपाय, एसपी देवेंद्र बिश्नोई बोले- सतर्कता जरूरी

Sat, 13 Jul 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर को सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हुए साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने छात्राओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए साइबर क्राइम से बचाव के कई उपाय बताए। 
 
विज्ञापन
छात्राओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बताए गए उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक चिंताजनक समस्या बन चुका है। युवा पीढ़ी को अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना चाहिए। 'ज़िद करो दुनिया बदलो' की मुहिम की प्रशंसा करते हुए देवेंद्र विश्नोई ने छात्राओं को अपना एक लक्ष्य तय कर उस पर परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए मोबाइल से उचित दूरी रखते हुए अपने भविष्य को सँवारने को प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विश्नोई ने माता-पिता से भी अपील करी कि वह अपने बच्चों की असीमित तथा अनावश्यक मांगों को न माने। उन्होंने छात्राओं को समय नियोजन के महत्व के विषय में बताया तथा एक नियमित समय- सारणी बनाने को प्रेरित किया। साथ ही एसपी बिश्नोई ने छात्राओं को असफलता से ना डरते हुए सफलता के लिए निरंतर व अथक प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सर्व मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने एसपी देवेंद्र बिश्नोई का शॉल तथा माला पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अनुषा ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सभी स्कूलों छात्राएं उपस्थित रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें