फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दरगाह में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार; नौ लाख रुपये के फोन बरामद

Sun, 02 Aug 2026 01:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 9 लाख रुपये मूल्य के 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों पर दरगाह परिसर और आसपास की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने का आरोप है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
शातिर जेबकतरा गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 25 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह दरगाह परिसर और आसपास आने वाली भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करता था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में मिली कामयाबी
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और होटल संचालकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली।

सभी आरोपी अजमेर के दरगाह क्षेत्र के निवासी हैं
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीम शेख उर्फ कालिया, सद्दाम हुसैन उर्फ मक्खी, अजीम खान उर्फ गिटक, मोहम्मद गयासुद्दीन, शफीक शेख उर्फ बिरयानी और सैयद इशाक अली को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अजमेर के दरगाह क्षेत्र और आसपास के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में लगे देशभक्ति के नारे
विज्ञापन


फिलहाल, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मोबाइल चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अधिक मोबाइल फोन बरामद होने की भी संभावना है। दरगाह थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें